ॐ जय शिव ओंकारा (Om Jai Shiv Omkara)

— शिवानंद स्वामी (परंपरा अनुसार)

प्रकार
आरती
देवता
भगवान शिव (Shiva)
रचना
शिवानंद स्वामी (परंपरा अनुसार)
क्षेत्र
पूरे भारत में
समीक्षा
Jaikara Editorial (एआई-सहायित संपादकीय जाँच, नामित संस्करण से मिलान; पंडित-समीक्षा नहीं / AI-assisted editorial check against a named edition; not a pandit review), 2026-11-26

भगवान शिव की आराधना में गाया जाने वाला पारंपरिक आरती-पाठ। इसके कई क्षेत्रीय पाठ-भेद हैं; अपने परिवार या परंपरा के पाठ से मिलान करें।

A traditional aarti sung in worship of Shiva. It has regional variants, so compare it with the version followed by your family or tradition.

🧭 इस आरती के कई पाठ-भेद हैं; अपने परिवार में गाया जाने वाला पाठ भी उतना ही सही है।

  1. ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
    ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

  2. एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
    हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  3. दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
    त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  4. अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
    चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  5. श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
    सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  6. कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
    सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  7. ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
    प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

  8. त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।
    कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे॥
    ॐ जय शिव ओंकारा॥

स्रोत

  • Aarti-Sangrah, Gita Press, Gorakhpur, page-foot code 1591; printing year not shown, pp. 10-11
  • Shiv Chalisa, Shiv Namavali aur Aarti, Ayodhyadas, Shri Sangameshwar Mahadev Mandir, Pehowa (Kurukshetra), 2007, booklet pp. 14-16
  • 51 Chalisa Sangrah evam Aartiyan, Randhir Prakashan, Haridwar, 2004, 'आरती श्री शिव जी की' (p. 21 in the 2000 printing)
  • Bhajan, Arati va Katha Sangrah, Hari Darshan Sevashram Pvt. Ltd., no year stated, 'आरती श्री शंकर जी की'
  • Shivashtak Rudrashtak, Nath Pustak Bhandar, Dariba Kalan, Delhi, first edition, May 2007, 2007, p. 45, Shiv aarti
  • Bhajan, Aratiyan aur Lokgit, Manoj Publications, Delhi, ISBN 978-81-310-0090-8, 2006, 'आरती श्री त्रिगुण शिव की'

पाठ संग्रह