ॐ जय लक्ष्मी माता (Om Jai Lakshmi Mata)

— परंपरागत

प्रकार
आरती
देवता
माँ लक्ष्मी (Lakshmi)
रचना
परंपरागत
क्षेत्र
पूरे भारत में
समीक्षा
Jaikara Editorial (एआई-सहायित संपादकीय जाँच, नामित संस्करण से मिलान; पंडित-समीक्षा नहीं / AI-assisted editorial check against a named edition; not a pandit review), 2026-11-26

माँ लक्ष्मी की आराधना में गाया जाने वाला पारंपरिक आरती-पाठ। परिवार और क्षेत्र के अनुसार पाठ-भेद मिल सकते हैं।

A traditional aarti sung in worship of Lakshmi. Families and regions may follow different readings.

  1. ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
    तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

  2. उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
    सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  3. दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
    जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  4. तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
    कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  5. जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
    सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  6. तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
    खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  7. शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
    रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

  8. महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
    उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
    ॐ जय लक्ष्मी माता॥

स्रोत

  • Aarti-Sangrah, Gita Press, Gorakhpur, page-foot code 1591; printing year not shown, pp. 18-19
  • Nityakarma-Pujaprakash, Rambhavan Mishra; Lalbihari Mishra, Gita Press, Gorakhpur, book 592; preface dated Samvat 2050, Mahalakshmi puja, 'श्रीलक्ष्मीजीकी आरती' (PDF p. 248)
  • Manokamanadayak Vrat va Tyohar, Shashi Mohan Bahal, Maruti Prakashan, Meerut, no year stated, 'आरती श्री लक्ष्मी जी की' (Diwali section)

पाठ संग्रह