ॐ जय जगदीश हरे (Om Jai Jagdish Hare)
— पं. श्रद्धाराम फिल्लौरी
- प्रकार
- आरती
- देवता
- भगवान विष्णु (Vishnu)
- रचना
- पं. श्रद्धाराम फिल्लौरी
- समीक्षा
- Jaikara Editorial (एआई-सहायित संपादकीय जाँच, नामित संस्करण से मिलान; पंडित-समीक्षा नहीं / AI-assisted editorial check against a named edition; not a pandit review), 2026-11-26
जगदीश रूप में भगवान विष्णु की आराधना में लोकप्रिय पारंपरिक आरती। अलग-अलग मंदिरों और संस्करणों में पाठ-भेद मिल सकते हैं।
A popular traditional aarti in worship of Vishnu as Jagdish. Temples and editions may preserve different readings.
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का, स्वामी दुख बिनसे मन का।
सुख सम्पति घर आवे, सुख सम्पति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय जगदीश हरे॥मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा,
आस करूँ मैं जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता, स्वामी तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे॥तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, किस विधि मिलूँ दयामय,
तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे॥दीनबन्धु दुखहर्ता, ठाकुर तुम मेरे, स्वामी रक्षक तुम मेरे।
अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ,
द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वामी पाप हरो देवा।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
सन्तन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
स्रोत
- Aarti-Sangrah, Gita Press, Gorakhpur, Undated printing (Internet Archive scan HindiBookAartiSangrahCompletebyGitaPress), Bhagavan Jagdishvar aarti
- Safal Bhakti, Ananta Raj Upadhyay (compiler), Ananta Raj Upadhyay, Hetauda; printed by Prayas, Hetauda (Nepal), First edition, V.S. 2074, pp. 208-210, 'Om Jai Jagdish Hare (Hindi)'
- Pooja Karma Praveshika, Pt. Shiv Kumar Bharadwaj, Maa Bhadrakali Jyotish Sansthan, Indore, 2016, p. 177, 'Shri Jagdish ji ki Aarti'
- Prarthana Manjari, Swami Sivananda Saraswati, Yoga-Vedanta Forest Academy (Divine Life Society), Shivanandnagar, Second edition, 1964 (first edition 1952), 1964, pp. 59-60, Aarti (1)
- 51 Chalisa Sangrah evam Aartiyan, Randhir Prakashan, Haridwar, 2004, 'Aarti Shri Vishnu ji ki'
- Arti Sangrah, Hari Darshan Prakashan Mandir, Delhi, Year not stated, Jagdish aarti
- Om Jai Jagdish Hare, Wikipedia · स्रोत देखें
- Shardha Ram Phillauri, Wikipedia · स्रोत देखें