जय गणेश जय गणेश देवा (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva)

⏳ इस सामग्री की योग्य समीक्षक से अभी पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्रीय परंपराएँ अलग हो सकती हैं।

— सूरदास (परंपरा अनुसार)

प्रकार
आरती
देवता
श्री गणेश (Ganesha)
रचना
सूरदास (परंपरा अनुसार)
क्षेत्र
पूरे भारत में
समीक्षा
समीक्षा बाकी

श्री गणेश की आराधना में गाया जाने वाला पारंपरिक आरती-पाठ। क्षेत्रीय और मुद्रित संस्करणों में शब्दों का थोड़ा अंतर मिल सकता है।

A traditional aarti sung in worship of Shri Ganesha. Wording can differ slightly across regional and printed editions.

  1. जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

  2. एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
    माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी॥
    जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

  3. पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
    लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
    जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

  4. अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया।
    बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
    जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

  5. 'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा।
    माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
    जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

  6. दीनन की लाज रखो शंभु सुतकारी।
    कामना को पूर्ण करो जाऊँ बलिहारी॥
    जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

पाठ संग्रह