जय अम्बे गौरी (Jai Ambe Gauri)

— शिवानंद स्वामी (परंपरा अनुसार)

प्रकार
आरती
देवता
माँ दुर्गा (Durga)
रचना
शिवानंद स्वामी (परंपरा अनुसार)
क्षेत्र
पूरे भारत में
समीक्षा
Jaikara Editorial (एआई-सहायित संपादकीय जाँच, नामित संस्करण से मिलान; पंडित-समीक्षा नहीं / AI-assisted editorial check against a named edition; not a pandit review), 2026-11-26

माँ अम्बे और दुर्गा की स्तुति में गाया जाने वाला पारंपरिक आरती-पाठ। पाठ और अर्थ क्षेत्र तथा संस्करण के अनुसार बदल सकते हैं।

A traditional aarti sung in praise of Ambe and Durga. Wording and meanings may differ by region and edition.

  1. जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
    तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥

  2. माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को।
    उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको॥
    जय अम्बे गौरी॥

  3. कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
    रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥
    जय अम्बे गौरी॥

  4. केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।
    सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी॥
    जय अम्बे गौरी॥

  5. कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
    कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती॥
    जय अम्बे गौरी॥

  6. शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती।
    धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥
    जय अम्बे गौरी॥

  7. चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
    मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
    जय अम्बे गौरी॥

  8. ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी।
    आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥
    जय अम्बे गौरी॥

  9. चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरों।
    बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू॥
    जय अम्बे गौरी॥

  10. तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
    भक्तन की दुख हरता, सुख संपति करता॥
    जय अम्बे गौरी॥

  11. भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
    मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥
    जय अम्बे गौरी॥

  12. कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
    श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती॥
    जय अम्बे गौरी॥

  13. श्री अंबेजी की आरती, जो कोई नर गावे।
    कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे॥
    जय अम्बे गौरी॥

स्रोत

  • Aarti-Sangrah, Gita Press, Gorakhpur, page-foot code 1591; printing year not shown, pp. 81-82
  • Nityakarma-Pujaprakash, Rambhavan Mishra; Lalbihari Mishra, Gita Press, Gorakhpur, book 592; preface dated Samvat 2050, Durga puja, camphor aarti 'श्रीअम्बाजीकी आरती' (PDF pp. 149-150)

पाठ संग्रह