आरती कुंजबिहारी की (Aarti Kunj Bihari Ki)

⏳ इस सामग्री की योग्य समीक्षक से अभी पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्रीय परंपराएँ अलग हो सकती हैं।

— ब्रज परंपरा

प्रकार
आरती
देवता
श्री कृष्ण (Krishna)
रचना
ब्रज परंपरा
क्षेत्र
पूरे भारत में
समीक्षा
समीक्षा बाकी

श्री कृष्ण को कुंजबिहारी रूप में स्मरण करते हुए गाया जाने वाला पारंपरिक ब्रज आरती-पाठ। अलग-अलग संस्करणों में पंक्तियों और अर्थ में अंतर मिल सकता है।

A traditional Braj aarti sung in praise of Shri Krishna as Kunj Bihari. Lines and meanings may vary by edition.

  1. आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

  2. गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
    श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
    गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।
    लतन में ठाढ़े बनमाली;
    भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक,
    ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
    श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

  3. कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
    गगन सों सुमन रासि बरसै;
    बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग,
    अतुल रति गोप कुमारी की॥
    श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

  4. जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
    स्मरन ते होत मोह भंगा;
    बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच,
    चरन छवि श्रीबनवारी की॥
    श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

  5. चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।
    चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
    हँसत मृदु मंद, चाँदनी चंद, कटत भव फंद,
    टेर सुन दीन दुखारी की॥
    श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

  6. आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

पाठ संग्रह